हल्द्वानी: पुलिस ने फिर एक किए चार परिवार, एक पर मुकदमा
हल्द्वानी, अमृत विचार। टूटने की कगार पर पहुंच चुके चार परिवार को पुलिस ने फिर से एक कर दिया। जबकि बार-बार समझाने के बावजूद न समझने पर एक के खिलाफ मुकदमे की संस्तुति की गई। शनिवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन स्थित एसएसपी कार्यालय में में हुई एच्छिक ब्यूरो की सुनवाई में 10 मामले सुने गए।
पुलिस के मुताबिक दो मामलों में बात न बनने पर उन्हें कोर्ट भेज दिया गया। जबकि एक दंपति का विवाद न सुलझने पर उसमें मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
दो मामलों में आपसी सहमति के बाद काउंसलिंग की एक और तारीख दी गई। इस दौरान एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा, मनोचिकित्सक डॉ. युवराज पंत, उच्च शिक्षा उत्तराखंड के सेवा निवृत्त संयुक्त निदेशक बहादुर सिंह बिष्ट, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता राम सिंह बसेड़ा, महिला सेल प्रभारी एसआई लता खत्री ने लोगों की बातों को सुना और उनका समाधान किया।
