हरदोई : छुट्टा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन, 10 नामजद समेत 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
हरदोई/ सवायजपुर, अमृत विचार। सवायजपुर तहसील मे शनिवार क़ो सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता हरदोई जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह कर रहे थे। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस मे पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी समेत जनपद के तमाम अधिकारी मौजूद थे। इतने मे पहाड़पुर चौड़ाराय व रामनगर सल्होनी गाँव के सैकड़ों किसानों ने तहसील मे प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान जिलाधिकारी एमपी सिंह सभागार छोड़ बाहर आये और पुलिस से ग्रामीणों क़ो शांत कराने के लिये कहा जिसके डीएम एमपी सिंह ने ग्रामीणों के इस तरह से ज्ञापन देने का तरीका गलत बताया।
उन्होंने कहा शांत ढंग से ज्ञापन दें। जिसके बाद जिलाधिकारी एमपी सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था क़ो देखते हुये कई थानों की पुलिस फ़ोर्स व पीएसी बल बुला ली पुलिस ने 2 लोगों क़ो मौके पर ही हिरासत मे ले लिया। देखते ही देखते सवायजपुर तहसील छावनी मे तब्दील हो गयी। देर शाम सवायजपुर कोतवाली प्रभारी शेषनाथ सिंह ने 10 नामजद समेत 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। सवायजपुर कोतवाली प्रभारी ने एफआईआर में लिखा कुछ लोग तहसील दिवस मे नारेबाजी करते हुये जबरदस्ती घुस रहे थे ज़ब पुलिस ने रोका तो उन लोगों ने धक्का मुक्की व गाली गलौज करते हुये अंदर घुसने लगे। इसमें संजीव मिश्रा, संजय पाण्डेय आरिफ, उदयराज सिंह, शोभित दीक्षित, रहस बिहारी, दयराज सिंह, विपिन शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, विनोद शुक्ला समेत 100 अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है।

आवारा पशुओं से परेशान ग्रामीणों दो बार पहले भी दे चुके थे ज्ञापन
ग्राम पहाड़पुर, चौड़ाराय, सलोनी, रामनगर के वीरेंद्र सिंह, दयाराम, सुआलाल समेत तमाम ग्रामीणों ने बताया वह एक बार हरदोई जाकर डीएम साहब क़ो और एक बार तहसील दिवस मे ज्ञापन दे चुके हैं। हम लोगों क़ो आश्वासन भी मिला लेकिन अन्ना पशुओं का कोई समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों का कहना है अन्ना पशुओं की बात कहना अगर जुर्म है तो हम लोग आखिर क्या करें, पूरी पूरी रात जाग कर भी अपनी फसले अन्ना मवेशियों से नहीं बचा पाते हैं।
ये भी पढ़ें -सिया राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में....
