प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मूर्तियां खंडित, मचा हड़कंप, कई थानों की फोर्स मौके पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर अमृत विचार। बर्रा थानाक्षेत्र के कर्रही बंबा स्थित मंदिर में भगवान राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीता जी व लक्ष्मण जी की मूर्तियां खंडित होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर डीसीपी साउथ समेत नौबस्ता सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंचा। जांच में पता चला कि महिला के हाथ से फिसलने की गलती मान दूसरी मूर्ति लाने की बात कही, जिसके बाद मामला शांत हुआ। 

कर्रही बंबा रोड पर मां जगदंबा मंदिर है। जिसमें मां जगदंबा सेवा समिति मंदिर ने मंदिर परिसर में 22 जनवरी को भगवान राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा है। समिति के लोगों ने बताया कि शनिवार को प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मूर्तियों को जलाशय अनुष्ठान में रखा गया था। शाम को क्षेत्रीय महिला पूजा के बहाने मंदिर आई थी। महिला ने सीता जी, लक्ष्मण जी की मूर्तियां खंडित कर मौके से भाग निकली।

लोगों ने महिला पर जबरन मूर्ति खंडित करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि मूर्तियों की सुंदरता देख वह उन्हें हाथ में उठाना चाहती थी, इस दौरान मूर्तियां खंडित हो गईं। महिला ने अपनी गलती मानते हुए दूसरी मूर्तियां लाने की बात कही। डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि गलती से मूर्तियां खंडित हो गई थीं। महिला ने दूसरी मूर्ति मंगाकर देने के लिए कहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े:- 86 रुपये प्रति ली. पेट्रोल और 80 रुपये ली. डीजल देने की तैयारी, जानिए दाम कम होने का कारण ,आज की ये है कीमत

संबंधित समाचार