आज अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे 50 चार्टर्ड विमान, अयोध्या में कोहरे के चलते पीएम मोदी के हवाई जहाज की हो सकती है लैंडिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर आज 50 चार्टर्ड विमानों के उतरने की संभावना है। एयरपोर्ट प्रशासन ने इसको लेकर तैयारी कर ली है। साथ ही अयोध्या में कोहरा होने की स्थिति में प्रधानमंत्री का विमान भी उतर सकता है। मेहमानों के लिए एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए आगमन हाल में एक छोटा लाउंज बनाया गया है साथ ही खानपान की विशेष व्यवस्था की गई है।
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है।

इस भव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से मेहमान आएंगे। 21-22 जनवरी को 50 चार्टर्ड विमानों के आने-जाने की सूचना है। इनमें अधिकतर 22 को पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट मेहमानों के स्वागत के लिए अवधी खानपान के स्टॉल लगाएगा। साफ-सफाई से लेकर एयरपोर्ट को बेहतर लुक देने का काम हो रहा है। खास मेहमानों के आने के चलते अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के साथ ही पुलिस भी सतर्क है। सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट प्रशासन ने आधा दर्जन से अधिक चार्टर्ड विमानों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की है।

दूसरी ओर प्रधानमंत्री के विमान की अगर लैंडिंग कराई जाती है तो उसकी भी तैयारी की जा रही है। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से प्रतिदिन 150 विमान आते-जाते हैं। सभी एयरलाइंस को अतिरिक्त ईंधन लेकर उड़ान भरने को कहा गया है ताकि अधिक लोड होने पर विमानों को डायवर्ट किया जाएगा।

अनुराधा पौडवाल सहित दर्जनों मेहमान राजधानी पहुंचे

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक गायिका अनुराधा पौडवाल, बाबा बालकनाथ, जुबीन नौटियाल, शैलेश लोढ़ा के पहुंचने की सूचना है। यह सभी मेहमान चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे और टैक्सी के माध्यम से अयोध्या रवाना हो गए।

ये भी पढ़े:- 86 रुपये प्रति ली. पेट्रोल और 80 रुपये ली. डीजल देने की तैयारी, जानिए दाम कम होने का कारण ,आज की ये है कीमत

संबंधित समाचार