हरदोई : ठंड बढ़ने से इंसान ही नहीं पशु-पक्षी तक परेशान, छाया घना कोहरा
हरदोई, अमृत विचार। रामोत्सव को लेकर जिले में पूरा उत्साह छाया हुआ है लेकिन इस उत्साह पर कहीं न कहीं मौसम की मार देखने को मिल रही है लगभग एक पखवाड़े से हो रही जबरदस्त ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है मौसम में बढ़ी गलन ने इंसान तो दूर पशु पक्षियों तक को आग पास दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है।

बताते चलें लगभग एक पखवाड़े से जिले में जबरदस्त ठंड का प्रकोप छाया हुआ है। भीषण कोहरे के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित है। रविवार को देर सुबह तक कोहरा छाया रहा, जबकि आसमान बादलों से ढका है। सर्दी के चलते गांव से लेकर शहर तक जनजीवन काफी प्रभावित है। सर्दियों के चलते रविवार के दिन भी बाजार में सन्नाटा दिखाई पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी चार दिन तक जिले वासियों को भयंकर ठंड का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। मौसम की गड़बड़ी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है, साथ ही लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है। ठंड के कारण बुजुर्गों व बच्चों को काफी दिक्कतें हो रही है । पशुपालकों को अपने पशुओं को ठंड से बचाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
ये भी पढ़ें -मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मान्नित डा.संदीप पाण्डेय का बड़ा आरोप - भाजपा विधायक ने मकान कब्जा कर खोला ऑफिस
