बाराबंकी : चरम पर दिखा प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा/ बाराबंकी, अमृत विचार। श्रीराम मंदिर के भव्य अभिषेक और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्वर्णिम अवसर पर लोगों का उत्साह चरम पर रहा इस दौरान देवा क्षेत्र में कई जगह पर शोभायात्रा निकाली गई और भंडारे का आयोजन किया गया l

देवा क्षेत्र के कोटवा कला गांव में स्थित राम जानकी मंदिर से संघ के मनीष परिहार के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई और भंडारा कराया गया सलारपुर गांव में कंडैलेश्वर महादेव मंदिर में एक दिन पूर्व राम चरित मानस के पाठ का आयोजन किया गया। सोमवार को गांव से कस्बा देवा के  सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तक गाजे बाजे के शोभायात्रा निकाली गई। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे शिवमंगल सिंह, दीपक सिंह,जगदम्बा सिंह, जगदीश सिंह, अजीत सिंह, संजय सिंह, शिवम सिंह, सत्यम सिंह, सुमित, सुंदरम, आंनद प्रताप, मयंक,आदित्य राज सिंह, नीरज सिंह, दीक्षा, साक्षी, अदिति, वैष्णवी सहित सैकड़ो लोग शामिल हुये। 

24 - 2024-01-22T151114.858

क्षेत्र के ग्राम अडौरा में रंजीत प्रजापति के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई और भंडारे का आयोजन किया गया। वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में रेंजर देवा मयंक सिंह की पत्नी नीता सिंह के द्वारा भगवान राम की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर सेक्सन अधिकारी प्रशांत कुमार सहित समस्त वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे l

ये भी पढ़ें -बाराबंकी : गली मोहल्लों में हो रहे धार्मिक आयोजन, दीपोत्सव की तैयारियां शुरू

संबंधित समाचार