बाराबंकी :  गली मोहल्लों में हो रहे धार्मिक आयोजन, दीपोत्सव की तैयारियां शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए बाजारों में दिवाली जैसा माहौल है। शहर में ज्वेलरी शॉप पर जहां श्रीराम लिखे सोने-चांदी के सिक्के सबसे ज्यादा बिके, वहीं फूल-माला और दीयों की खरीदारी भी जमकर हुई। सराफा कारोबारियों ने प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को ध्यान में रखते हुए श्रीराम लिखे हुए सोने और चांदी के सिक्के खासतौर पर बाजार में उतारे हैं। सोमवार सुबह से जगह-जगह भंडारे शुरू हो गए।

बाजारों में दिखी रौनक
सोमवार को बाजारों में खूब रौनक नजर आई। ज्वेलरी शोरूमों से लेकर मिट्टी के दीयों के दुकानों पर सुबह से देर शाम तक भक्तों ने खरीदारी की। शहर के सराफा व्यापारी शेखर ने बताया कि चांदी के सिक्के चार अलग-अलग कैटेगरी में ऑफर के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सात ग्राम का सोने का सिक्का ऑफर के साथ दिया गया। वहीं पूजन सामग्री की दुकानों पर मिट्टी के साथ ही धातु के श्रीराम व माता सीता की मूर्ति भी खूब खरीदी गई।

21 - 2024-01-22T145515.053

दीये, फूलों की दुकानों पर लगी भीड़
बाजारों में मिट्टी के दीये की भी मांग काफी ज्यादा रही। इसके कारण उसकी कीमत में भी तेजी रही। रंगीन मिट्टी के दीये जहां 60 रुपये दर्जन बिके, वहीं मीडियम दीये 40 रुपये दर्जन व छोटे दीये 30 रुपये दर्जन बेचे गए। इसके साथ ही माला-फूल की दुकानों पर भी काफी भीड़ नजर आई। शहर के प्रमुख मंदिरों के बाहर लगाई गई दुकानों पर गेंदे की छोटी माला 50 से 60 रुपये और बड़ी माला 150 से 200 रुपये तक बेची गई।

ये भी पढ़ें -Video : राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति ने आयोजित किया रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण

संबंधित समाचार