बरेली: रामलला के विराजमान होने की खुशी में मुस्लिम महिलाओं ने गाय के घी से रोशन किए दीये
रामलला विराजमान, करोड़ों देशवासियों का सपना हुआ साकार: फरहत नकवी
बरेली, अमृत विचार। अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की खुशी को दीपोत्सव की तरह मनाते हुए मुस्लिम महिलाओं ने गाय के घी से 500 दीये प्रज्ज्वलित किए। सोमवार को मेरा हक फाउंडेशन के तत्वावधान में महिलाओं ने दीयों से सबके राम लिखा, फिर उन्हें रोशन किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया। मुस्लिम महिलाओं में कई तीन तलाक पीड़िताएं भी शामिल रहीं।
मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने कहा कि पूरा देश राम की जय जयकार कर रहा है। करोड़ों देशवासियों का सपना साकार हुआ है। अयोध्या नव्य, दिव्य और भव्य स्वरूप में अपने आराध्य का अभिनंदन कर रही है। कहा कि भगवान श्रीराम के नाम के दीपक समाज से बुराइयों को दूर करेंगे और रोशनी बिखेरेंगे। इस मौके पर कहकशा खान, चंदा बी, हुमा खान, रुकसाना, शबाना, नाजमीन जहां, ताहीरा बेगम, इरफाना खान, जीनत, रूहीना खातून, सोनम, अक्सीर जहां, अफसाना बी आदि मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें- बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ प्रसारण, गूंजे जयकारे
