बदायूं: सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए आज बनेगी मानव श्रृंखला, डायवर्ट रहेगा रूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे भामाशाह चौक से दातागंज तिराहे तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। सड़क सुरक्षा शपथ समारोह होगा। मानव श्रृंखला के चलते वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। 

बरेली, आंवला, चंदौसी की ओर से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें बड़ा बाइपास, एआरटीओ चौराहा, बिल्सी मोड़, लालपुल तिराहा, महाराणा प्रताप चौक से होते हुए आएंगी। दातागंज व अलापुर की ओर आने-जाने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें पुलिस लाइन चौराहा से मंडी चौकी होकर जाएंगी। रोडवेज एवं प्राइवेट बस स्टैण्ड से बरेली, आंवला, चंदौसी की ओर जाने वाली बसें रोडवेज बस स्टैंड व प्राइवेट बस स्टैंड से हाथी पार्क, महाराणा प्रताप चौक, लालपुल तिराहा से बिल्सी मोड़ होकर गन्तव्य को रवाना होंगी।

इसी तरह उझानी व सहसवान, बिल्सी की ओर दातागंज एवं अलापुर की ओर आने-जाने वाला यातायात बड़ा बाइपास से नवादा चौराहा से दातागंज तिराहा होकर जाएगा। भामाशाह चौक से दातागंज तिराहा तक श्रृखंला मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।

ये भी पढ़ें- बदायूं: किराए पर कमरा लेकर धमका रहा था सिपाही, एसएसपी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

संबंधित समाचार