बरेली: प्राण प्रतिष्ठा पर दीपों से जगमगाया शहर, गूंजे श्रीराम के जयकारे

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

घर- प्रतिष्ठान रंग बिरंगी रोशनी से नहाए, देर रात तक आतिशबाजी

बरेली, अमृत विचार। श्रीराम वनवास से लौटे तो अयोध्या में उत्सव मनाया गया। घरों को दीपों से रोशन किया गया, सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के दिन वैसा ही उल्लास शहर में भी दिखा। लोगों ने शाम को दीपोत्सव मनाया। लगा कि जैसे आज ही दिवाली हो। श्रीराम के जयकारों से वातारण भक्तिमय हो गया। सुबह से लेकर शाम तक श्रीराम नाम की गूंज सुनाई देती रही।

शहर में तमाम अपार्टमेंट, साेसाइटीज, कॉलोनी और संस्थाओं की ओर से भव्य सजावट के साथ आतिशबाजी की गई। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों ने शाम को घर पर पकवान बनाकर श्रीराम की पूजा अर्चना की।

डीडीपुरम, राजेंद्र नगर, सिविल लाइंस, सेटेलाइट, चौकी चौराहा, आवास विकास, सुभाष नगर, कर्मचारी नगर समेत पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनी की झालरों और दीपों से जगमग दिखा।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग उत्साहित दिखाई दिए। बाबा अलखनाथ मंदिर, तुलसी मठ में विशेष सजावट की गई। देर रात तक लोगों ने आतिशबाजी की। ऐसा लग रहा था जैसे श्रीराम सबके घरों में पधार रहे हों। हर तरफ उल्लास और उत्साह दिख रहा था।

ये भी पढ़ें- बरेली: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा...बड़ा बाग हनुमान मंदिर में 51 किलो लड्डू का लगाया भोग

संबंधित समाचार