काशीपुर: होम्योपैथिक चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। होम्योपैथिक चिकित्सक का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पिछले डेढ़ वर्ष से कुंडेश्वरी पुलिस चौकी के ठीक सामने विमान राय (69 परिवार से अलग रहकर होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में घर से प्रेक्टिस किया करते थे। उनकी पत्नी, पुत्र प्रणय राय तथा पुत्री मुनमुन राय नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में किराए पर रहते हैं। पुत्री की शादी हो चुकी है। बीती शाम अचानक घर में चिकित्सक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक व्याप्त है।

संबंधित समाचार