रुद्रपुर: तराई में बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान पहुंचा 0.9 डिग्री सेल्सियस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। तराई में पिछले कई दिनों से कोहरे के साथ शीतलहर चल रही है। इससे तापमान में भी गिरावट आयी है। बुधवार को तराई में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाली 30 जनवरी तक इसी तरह कोहरा छाने और ठंड पड़ने की संभावना व्यक्त की है।

मंगलवार को सुबह से तराई में घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहन चालकों को वाहन चलाते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन में थोड़ी देर सूर्यदेव के दर्शन हुए और कुछ देर बाद हल्की धुंध छाने लगी। सायं होते-होते शीतलहर के साथ ठंड भी बढ़ गयी।

वहीं जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि तराई का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं तराई के वातावरण में नमी की मात्रा 77 फीसदी रही, जबकि दक्षिण पश्चिम से 5.8 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चली। उन्होंने बताया कि विगत दिनों की अपेक्षा आज सबसे अधिक ठंड रही। आने वाली 30 जनवरी तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

संबंधित समाचार