Subhash Chandra Bose Jayanti : प्रांत प्रमुख बोले- नेताजी के उद्घोष से हिल गई थी अंग्रेजी सरकार की नींव
लखनऊ, अमृत विचार। आजादी की लड़ाई के अग्रणी नेताजी ने पूर्ण स्वराज का सपना देखा था । भारत को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए कई आंदोलन किये। जिसकी वजह से उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा, स्वाधीनता संघर्ष के लिए सैन्य संगठन आजाद हिंद फौज की स्थापना की। भारतीय दिलों में आजादी की मांग को लेकर जल रही आग को इस उद्घोष के साथ कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा नारे ने अंग्रेजी सरकार की नींव को हिला कर रख दी। जब तक नेताजी रहे तब तक अंग्रेजी हुक्मरान चैन की नींद नहीं सो पाए। यह कहना है हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रमुख कृष्ण कुमार मिश्रा का।
वह मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया।
जिला संयोजक सूर्यभान ने ने कहा कि नेताजी ने यह भी कहा था कि सदैव अपनी ताकत पर भरोसा करो उधार की ताकत तुम्हारे लिए घातक है याद रखिए सबसे बड़ा अपराध अन्याय और गलत के साथ समझौता करना है और उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया। इस कार्यक्रम में जिला सह संयोजक संतोष सिंह (तिलन),धनश्याम तिवारी, जिला युवा प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, जिला आर्थिक प्रमुख सुरेश कनौजिया, संपर्क प्रमुख बृजेश सिंह, कार्यालय प्रमुख शिवानन्द ,जिला प्रचार प्रमुख संतोष सिंह चौहान, जिला विधि प्रमुख जे के चौधरी, जिला प्रमुख भूमि अतिक्रमण दिनेश सिंह, स्वावलंबन प्रमुख नरेंद्र साव,सह संयोजक दीपक सिंह, डॉ एके सिंह, बृजेन्द्र सिंह, अर्जुन लोधी, गुलज़ारीलाल, कृष्ण पाल प्रजापति,सतेंद्र सिंह, मनोज अर्कवंशी, डॉ अवधेश, राज कनौजिया सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : Lucknow Nagar Nigam: पोल पर तार लगाने के लिए टेलीफोन और इंटरनेट कंपनियों को इस नियम का करना होगा पालन
