बरेली: स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर में पांच प्रश्नों की होगी परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो घंटे की होगी परीक्षा, तीन प्रश्न लघु और दो प्रश्न होंगे दीर्घ उत्तरीय

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा का समय और प्रश्नपत्रों की संख्या निर्धारित कर दी है। परीक्षा फरवरी में शुरू होंगी। अभी 28 जनवरी तक परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं।

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातकोत्तर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर सत्र 2023-24 की परीक्षा का समय दो घंटे निर्धारित किया गया है। 1 दिसंबर 2023 को परीक्षा समिति ने निर्णय लिया कि परीक्षा में विद्यार्थियों को पांच प्रश्नों के उत्तर देने होंगे, जिसमें खंड अ में 10-10 अंक के तीन लघु उत्तरीय और खंड ब में 20-20 अंक के दो दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रश्नपत्र का पूर्णांक 70 अंकों का होगा। इस संबंध में उन्होंने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं।

एलएलबी की विषम सेमेस्टर की परीक्षा 16 केंद्रों पर होगी
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी और बीएएलएलबी की परीक्षा के केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक परीक्षा 16 केंद्रों पर होगी। बरेली में बरेली कॉलेज, राजकीय संघटक महाविद्यालय रिछा और खंडेलवाल कॉलेज में केंद्र बनाए हैं। इसके अलावा पीलीभीत में एक, बदायूं में एक, रामपुर में एक, शाहजहांपुर में एक, मुरादाबाद में दो, बिजनौर में चार, अमरोहा में एक और संभल में एक केंद्र बनाया गया है।

ये भी पढे़ं- बरेली से स्पेशल ट्रेन में 400 यात्री जाएंगे अयोध्या, डीआरएम ने जंक्शन पर देखी व्यवस्था

संबंधित समाचार