4 फरवरी को अयोध्या आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, रामलला का करेंगे पूजन - अब प्रशासन ने बढ़ाया दर्शन का समय 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

अयोध्या/ लखनऊ, अमृत विचार। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। अयोध्या धाम में दूसरे दिन मंगलवार को तकरीबन पांच लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किये हैं। अभी भी हजारों की संख्या में भक्त दर्शन कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार आगामी चार फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह अयोध्या आ रहे हैं। यहाँ वो श्रीरामलला का दर्शन- पूजन करेंगे। साथ ही साधु-संतों और राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। 

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 1 फरवरी को उत्तरप्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य रामलला दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। इसके अलावा 2 फ़रवरी को उत्तराखंड मंत्रिमंडल और 3 फरवरी को राजस्थान मंत्रिमंडल के सदस्य अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन करेंगे।  

WhatsApp Image 2024-01-23 at 12.33.49_bc56e452

अयोध्या आने के 10 दिन पहले दें जानकारी 
श्रीरामलला के दर्शन के लिए हजारों भक्त प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से अभी तक अयोध्या रोज पहुँच रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की तरफ से कहा गया है कि अयोध्या में आने वाले गणमान्य लोग यहाँ आने से 10 दिन पूर्व अपने आने की जानकारी प्रशासन अथवा श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को अवश्य दें,जिससे उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

26 - 2024-01-23T153544.272

वहीँ दूसरी तरफ अयोध्या में सीएम योगी के निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और एसडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार मोर्चा संभाले हैं। दोनों अधिकारी स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षित रामलला के दर्शन करवा रहे हैं। 

4 - 2024-01-23T114407.650

बढ़ाई गई श्रीरामलला के दर्शन की अवधि 
अयोध्या  में राम मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन का समय बढ़ाने का फैसला लिया है। अब श्रद्धालु रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। पहले यह समय शाम सात बजे तक ही था। सुबह की पाली में दर्शन सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक होंगे।

ये भी पढ़ें - पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को दी बधाई दी, एक्स पर एक पोस्ट में कही ये बात...  

संबंधित समाचार