हल्द्वानी: दो पशु अस्पतालों में मिलीं एक्सपायरी दवाएं...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश पाठक ने बुधवार को शहर के दो पशु अस्पतालों में छापा मारा। छापेमारी में अधिकारियों को दोनों अस्पतालों से कई एक्सपायरी दवाएं बरामद हुई।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कुछ समय से पशु अस्पतालों में एक्सपायरी दवाएं मिलने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर बुधवार को डीएम के निर्देश पर कुसुमखेड़ा स्थित वेट अस्पताल में छापेमारी की गई।

जहां मौके पर कुछ एक्सपायरी दवा मिली। जिन्हें जब्त कर लिया गया है। बताया कि इस संबंध में अस्पताल संचालक से स्पष्टीरकरण मांगा जा रहा है। इसके बाद उन्होंने स्वानो के हिमालयन रेस्क्यू सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। यहां भी कई एक्सपायरी दवाएं मिलीं। जिन्हें मौके पर नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।

संबंधित समाचार