लखनऊ: लविवि में समाजवादी छात्र सभा ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती, लोहिया की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

डॉ राम मनोहर लोहिया की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में वीसी कार्यालय का घेराव

अमृत विचार, लखनऊ। समाजवादी छात्र सभा ने बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में देश के दिग्गज समाजवदी नेता रहे कर्पूरी ठाकुर की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएचडी स्कॉलर अखिलेश यादव और उमाशंकर ने की, वहीं कार्यक्रम का नेतृत्व इकाई अध्यक्ष धीरज दार्शनिक ने किया। इस मौके पर धीरज दार्शनिक ने कहा कि महापुरुष सभी के होते हैं, उनके प्रयासों से ही आज भारत यहां तक की ऊंचाइयां हासिल कर पाया है। 

कर्पूरी ठाकुर के प्रसिद्ध विचार को कोट करते हुए कहा कि इकाई अध्यक्ष धीरज दार्शनिक ने कहा कि "अधिकार चाहो तो लड़ना सीखो, पग-पग पर अड़ना सीखो, जीना है तो मरना सीखो। पीएचडी स्कॉलर अखिलेश यादव ने कहा कि सभी को बढ़ चढकर महापुरुषों के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए, इससे हमें उनके व्यतित्व को जानने का अच्छा मौका मिलता है और जीवन में कुछ बेहतर कर गुजरने के लिए प्रेरणाएं भी मिलती हैं। 

वहीं कैफ गाज़ी ने भावुक होते हुए कहा कि यही जो हमारे सामने मैदान में जो भीड़ तितर-बितर है, यदि यह सभी लोग कार्यक्रम में भाग लेते तो कितना अच्छा लगता, उन्होंने कहा कि महापुरुषों की शान में कोई कमी नही रहनी चाहिए। यह लोग अलग इसलिए खड़े क्योंकि यह सिर्फ महापुरुषों के नाम से वाकिफ हैं उनके विचारों से नहीं। इसके अलावा राजीव उर्फ राज भाई, हेम सिंह और सत्येंद्र यादव समेत समाजवादी छात्र सभा के कई कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर पर अपने विचार व्यक्त किए। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमाशंकर यादव, हेम सिंह, आयुष महाराज, राजीव उर्फ राज भाई, चंद्र पाल सिंह, हिमांशु यादव, फरहान अहमद, अमन पटेल उर्फ रुद्र, यशराज पांडे, कैफ गाजी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर अखिलेश यादव ने किया नमन, लोहिया, चौधरी चरण सिंह और नेताजी को भारतरत्न देने की उठाई मांग

 

डॉ राम मनोहर लोहिया की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन

लोहिया की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन

अमृत विचार, लखनऊ। समाजवादी छात्र सभा ने लखनऊ विश्वविद्यालय में डॉ राम मनोहर लोहिया की मूर्ति तोड़े जाने के खिलाफ बुधवार को वीसी कार्यालय का घेराव किया। इकाई अध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय धीरज दार्शनिक के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने विरोध दर्ज कराया और मूर्ति तोड़े जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की। वरिष्ठ छात्र नेता अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा की यदि इस बार कोई कार्रवाई नहीं हुई तो तमाम समाजवादी लोग बड़ा आंदोलन करेंगे।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि 08 जनवरी 2024 को कुछ अराजकतत्वों ने डॉ राम मनोहर लोहिया की मूर्ति को तोड़ दी थी। इसको लेकर समाजवादी छात्र सभा ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को तीन बार ज्ञापन सौंपा। लेकिन दोषियों को चिन्हित करके आज तक कोई कार्रवाई नही की गई है। जिसको लेकर बुधवार को समाजवादी छात्र सभा ने एक बार फिर वीसी ऑफिस के गेट पर धरना दिया। वहीं इस मामले में विवि प्रशासन ने और समय लिया है और दोषियों की लिस्ट जारी करके उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है। सत्येंद्र यादव, राजीव उर्फ राज भाई, फरहान अहमद, चंद्र पाल सिंह, हिमांशु यादव, अमन पटेल, आयुष महाराज समेत समाजवादी छात्र सभा के कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- UPPSC में लखनऊ विश्वविद्यालय के चार स्टूडेंट्स सफल, डिप्टी कलेक्टर, ट्रेजरी आफीसर से लेकर डीएसपी पद तक हुआ चयन

संबंधित समाचार