बहराइच: मनोज और सुनिष्ठा बने जिले का गौरव!, PCS की परीक्षा में गाड़ा झंडा, मिला पांचवा और 16वां स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के रायपुर राजा और कैसरगंज क्षेत्र निवासी दो युवाओं ने उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में मेधा का परचम फहराया है। दोनों को एसडीएम की रैंक मिली है। शहर के जेल रोड रायपुर राजा निवासी मनोज कुमार भारती पुत्र राज कुमार इस समय अलीगढ़ में सेवा योजन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने यूपीपीएससी की परीक्षा में प्रतिभाग किया था। यूपीपीएससीकी ओर से जारी हुए परिणामों में मनोज कुमार को पूरे प्रदेश में पांचवा स्थान मिला है।

मनोज कुमार ने अपनी सफलता का श्री माता-पिता के साथ गुरुजनों को दिया है उन्होंने बताया कि श्यानता प्रसाद इंटर कॉलेज से इंटर और सरस्वती इंटर कॉलेज माधव रेती से हाई स्कूल के परीक्षा की इसके बाद वह मैकेनिक इंजीनियरिंग की डिग्री गाजियाबाद से हासिल की फिर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लगे।

वही कैसरगंज विकासखंड के ग्राम गुड़िया निवासी सुनीता सिंह पुत्री कुंवर विजयंत सिंह ने भी पीसीएस की परीक्षा पास की है। उन्हें पूरे प्रदेश में 16वीं रैंक हासिल हुई है। दोनों के परिवार में खुशी है।

Untitled-42 copy

यह भी पढे़ं: पीएम आवास योजना शहरी व स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ने अचानक बुलाया दिल्ली, जानिये वजह?

संबंधित समाचार