उप्र: बसपा के कद्दावर नेता रामवीर के पुत्र चिराग भाजपा में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के बेहद करीबी रहे रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान पूर्व डीआईजी (पीटीसी) शिव शंकर सिंह और कालपी के पूर्व विधायक अरुण मल्होत्रा अपने समर्थकों भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव …

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के बेहद करीबी रहे रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान पूर्व डीआईजी (पीटीसी) शिव शंकर सिंह और कालपी के पूर्व विधायक अरुण मल्होत्रा अपने समर्थकों भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बता दें कि अरुण मल्होत्रा पहले भी भाजपा में थे। वहीं, पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय हाथरस की सादाबाद सीट से बसपा के विधायक हैं। मायावती ने 2019 में उन्हें पार्टी से निकाल दिया था।

हाथरस के सादाबाद से विधायक रामवीर उपाध्याय को बसपा का कद्दावर नेता माना जाता है। वह मायावती की सरकार में हर बार कैबिनेट मंत्री बने थे और बसपा के ब्राह्मण कार्ड को गति देने में हमेशा आगे रहते हैं। चिराग उपाध्याय ने कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय इससे पहले अगस्त में भाजपा में शामिल होने के लिए आगरा के जयपुर हाउस में ब्रज क्षेत्र कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन पार्टी की सदस्यता लिए बगैर वहां से चले गए थे। इसके बाद से चिराग के भाजपा में शामिल होने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया था। चिराग ने इससे पहले भी सोशल मीडिया पर यह संदेश दिया था कि प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विचारधारा से वह प्रभावित हैं और शीघ्र भाजपा में शामिल होंगे।

संबंधित समाचार