बरेली: 26 जनवरी को लेकर जिले में हाईअलर्ट, बढ़ाई गई सतर्कता
बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को जिले में 75 वां गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। कोई इस दिन शहर की फिजा न खराब कर दे इसको लेकर जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों व चौकी इंजार्च को क्षेत्र में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
खुफिया विभाग को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि धूमधाम से गणतंत्रा दिवस को मनाया जा सके। जिले में शुक्रवार को सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। खुराफाती किसी तरह से माहौल को खराब न कर दें। इसके लिए एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में ज्यादा से जयादा गश्त करने और वाहन चेकिंग के निर्देश जारी किए हैं।
इसके साथ ही होटल, मॉल, लॉज,धर्मशाला, बस अड्डो, टैक्सी स्टैंड व रेलवे स्टेशन की निगरानी के साथ चेकिंग कि गई। जक्शन, पर जीआरपी, आरपीएफ ने पुलिस अधिकारियों के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में होगें कार्यक्रमों के आयोजन
हमारे देश का संविधान 26 जनवरी के दिन लागू हुआ था। इस महापर्व को मनाने के लिए शहर से लेकर देहात तक सरकारी-गैर सरकारी सस्थानों में ध्वजारोहण के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर पुलिस विभाग अलर्ट है। पुलिस लाइन में अधिकारी परेड को सलामी देगें।
ये भी पढ़ें-बरेली: शहर से लेकर देहात तक आवारा सांडों का आतंक, एक महीने में तीन को उतारा मौत के घाट
