बरेली: ई-रिक्शा पलटने से नौ साल की मासूम की दबकर मौत, मां घायल
बरेली, अमृत विचार। ई-रिक्शा पलटने से उसके नीचे दबकर नौ साल की मासूम की मौत हो गई। उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
थाना कैंट के चनेहटा निवासी राम बाबू की पत्नी गुंजन रामपुर गार्डन में एक कोठी पर काम करती हैं। वह अपनी नौ वर्षीय बेटी आरोही के साथ काम कर वापस लौट रही थी। जैसे ही वह बड़े डाकखाने के पास पैदल पहुंची वहां से तेज गति से गुजर रहा ई-रिक्शा पलट गया।
जिसके नीचे मां-बेटी दब गई। जब तक लोगों ने उन्हें ई-रिक्शा के नीचे से निकाला आरोही की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें-बरेली: 26 जनवरी को लेकर जिले में हाईअलर्ट, बढ़ाई गई सतर्कता
