शाहजहांपुर: डूडा की अधूरी विकास योजनाओं को 85.61 लाख से लगेंगे पंख, शासन ने अंतिम किस्त की जारी
DEMO IMAGE
शाहजहांपुर, अमृत विचार: डूडा विभाग की अधूरी विकास योजनाओं को 85.61 लाख रुपये से पंख लगेंगे। शासन ने वित्तीय मंजूरी दे दी है। जल्द ही सभी सड़कों का निर्माण पूरा किया जाएगा।
अनु सचिव उत्तर प्रदेश सरकार अरविंद कुमार गिरि ने निदेशक नगरीय विकास अभिकरण को लिखे पत्र में कहा "मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत शाहजहांपुर नगर निगम की 31 परियोजनाओं के लिए इंटरलॉकिंग, सड़क व नाली निर्माण के लिए 307.83 लाख की शासकीय व वित्तीय स्वीकृति बीते वर्ष दी गई थी।
इसके बाद पहली किस्त के रूप में 50 प्रतिशत धनराशि 153.915 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी जा चुकी है। 31 परियोजनाओं में से 12 परियोजनाओं के शेष कार्य को पूरा कराने के लिए 85.61 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी जा रही है। इस पैसे से मोहल्ला गदियाना में नाले से रामस्वरूप के मकान तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली का निर्माण कार्य कराया जाना है।
इसी तरह शांतिपुरम कालोनी सरकारी नल से खलील के मकान तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण, गदियाना में रामबाबू के प्लाट से प्रियदर्शी के मकान होते हुए भगवान सिंह के मकान तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण, प्रदीप कुमार गौतम के मकान से विनोद की चक्की तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण, रहीम के मकान से गौलिया मस्जिद तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण, खलील खां टयूबबेल से विनीता गुप्ता के मकान के आगे तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण का कार्य, राजेश के मकान से भूरे के मकान तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण का कार्य कराया जाना है।
इसी तरह जीवेश के मकान से माखनलाल के मकान होते हुए नाले तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण, शहजहाज नगर रोड से राम लड़ैते के मकान तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण, विनय के मकान से शहवाज नगर रोड तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण का कार्य,सुशील शर्मा के मकान से सद्दन के मकान तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण का कार्य कराया जाना है। इसी तरह मोहल्ला सुभाष नगर में अरविंद कश्यप के मकान से शिब्बू पाइप वाले के मकान तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण का कार्य कराया जाना है।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की टक्कर से पलटा टेंपो, 12 लोगों की मौत
