अब दरियाबाद स्टेशन पर नहीं रुकेंगी अयोध्या जाने वाली ट्रेन, रेल यात्रियों में हड़कंप, जानें वजह
बाराबंकी। बाराबंकी अयोध्या के बीच पड़ने वाले रेलवे स्टेशन दरियाबाद अब कई ट्रेन के ठहराव से वंचित हो जाएगा।दरियाबाद के स्थान पर इन ट्रेनों का ठहराव पटरंगा रेलवे स्टेशन पर होगा। रेलवे के इस निर्णय से रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया है।
रेलवे ने दरियाबाद रेलवे स्टेशन को जिन ट्रेनों के ठहराव से वंचित किया है उनमें ट्रेन संख्या 15083, 04203, 13157, 13307, 13009, 13483, 14205, 19 168, 19166 शामिल है। रेल सूत्रों के मुताबिक अब यह है सभी ट्रेनें दरियाबाद की बजाय पटरंगा रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी।
यह भी पढ़ें:-सैकड़ों वर्ष पुराने प्रयागराज के इस मंदिर में मन्नतें पूरी होने पर भक्त चढ़ाते हैं चरण पादुका, दूर-दूर से आते हैं लोग
