कानपुर: करौली शंकर महादेव धाम करौली में पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन
कानपुर, अमृत विचार। करौली शंकर महादेव धाम करौली में गुरुवार को पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, उत्तराखंड आदि राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने करौली शंकर महादेव और बाबा, मां के चरणों का पूजन किया। पूर्णिमा महासम्मेलन के अवसर पर पूवर्जों की मुक्ति के लिए हवन किया गया।
.jpeg)
27 जनवरी तक चलने वाले इस महासम्मेलन में जहां श्रद्धालु पूर्वजों की मुक्ति के लिए आहुति देंगे वहीं करौली शंकर महादेव महाराज उन्हें सुखी जीवन के सूत्र भी बताएंगे। विभिन्न शहरों से आए हुए कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस त्रिदिवसीय महोत्सव में भक्त ध्यान साधना कर अपने जीवन में नई चेतना का अनुभव करेंगे।
करौली शंकर महादेव ने कहा कि पूर्वजों की मुक्ति से ही दुखों का अंत होता है। हमें अपने पूर्वजों का पूजन श्रद्धा के साथ करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति प्रसन्न रहे, उसके जीवन में दुख न आएं और सुख संपन्नता बनी रहे इसके लिए ही आश्रम में पूर्वज मुक्ति के लिए हवन पूजन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने माता, पिता और गुरु पर श्रद्धा रखनी चाहिए।
गुरु की कृपा के बिना ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं है। गुरु बिना ज्ञान भी नहीं होता है। इसलिए गुरु की शरण में जो रहते हैं गुरु की कृपा पाकर वे धन्य हो जाते हैं। ऐसे लोगों को ही ईश्वर का साक्षात्कार होता है। करौली शंकर महादेव ने कहा कि दुखों का अंत तभी होगा जब हम श्रद्धा और विश्वास के साथ गुरु की शरण में आएंगे। गुरु हमें हमारे जीवन में आने वाले हर संकट से मुक्ति दिलाएगा यह विश्वास हमें रखना होगा।
यह भी पढ़ें- Kanpur Dehat News: एक साथ दो अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत… वन विभाग ने एक को पकड़ा
