उद्यमिता की सफलता में नेटवर्किंग का हस्तांतरण जरूरी: खैलिन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में आईसीएआर के वित्तीय सहयोग से सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय द्वारा ऑनलाइन उद्यमिता विकास कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बुधवार को पश्चिमी अफ्रीका के उभरते शीर्ष 10 उद्यमियों में से वर्ष 2019 के लिए चुने गए सर्वश्रेष्ठ युवा उद्यमी व पांच अफ्रीकी राष्ट्रपतियों के सलाहकार प्रीमियम अफ्रीका …

पंतनगर, अमृत विचार। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में आईसीएआर के वित्तीय सहयोग से सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय द्वारा ऑनलाइन उद्यमिता विकास कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बुधवार को पश्चिमी अफ्रीका के उभरते शीर्ष 10 उद्यमियों में से वर्ष 2019 के लिए चुने गए सर्वश्रेष्ठ युवा उद्यमी व पांच अफ्रीकी राष्ट्रपतियों के सलाहकार प्रीमियम अफ्रीका होल्डिंग्स के सीईओ फारूख खैलिन से विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र रुबरु हुए। उन्होंने बताया कि किसी भी उद्यमिता की सफलता के लिए नेटवर्किंग और ज्ञान का हस्तांतरण एक आवश्यक प्रक्रिया है।

खैलिन ने छात्रों को बताया कि उनकी कंपनी घाना, लाइबेरिया, गाम्बिया, सिएरा, लियोन और यूएई में एग्रीबिजनेस, कंस्ट्रक्शन, रियल एस्टेट, आईसीटी, माइनिंग, एनर्जी और इनवेस्टमेंट कंसल्टेंसी के क्षेत्रों में काम करती है। उन्होने कहा कि पंतनगर विवि के छात्रों से जुड़ने से पूर्व मेरे कार्यालय द्वारा विवि के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की वैश्विक महानता के बारे में मुझे अवगत कराते हुए इस कार्यक्रम में से जुड़ने के लिए आग्रह किया गया था।

उन्होंने पश्चिमी अफ्रीकी देशों में कृषि व कृषि शिक्षा के विकास, कृषि महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों की स्थापना एवं तकनीकी हस्तांतरण के लिए आने वाले समय में पंतनगर विवि के साथ काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने लाइबेरिया, घाना, सिएरा लियोन आदि पश्चिम अफ्रीकी देशों में पंतनगर विवि के विद्वान प्राध्यापकों व विद्यार्थियों को वहां आने का न्यौता दिया। जिसमें स्थानीय सरकार वं मेरी कंपनी का पूरा सहयोग रहेगा। कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय के समन्वयक डॉ. ओमवीर सिंह ने फारुख खैलिन का आभार प्रकट किया और आने वाले समय में उनके साथ पंतनगर विवि के जुड़ने की उम्मीद जताई। इस दौरान अन्य महाविद्यालयों के समन्वयक डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. सीमा क्वात्रा, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. पारस, डॉ. दिशा पंत व डॉ. स्नेहा दोहरे भी मौजूद थे।

संबंधित समाचार