Republic Day 2024: अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर दी लोगों को बधाई, कही ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश व देशवासियों को बधाई दी। सपा प्रमुख यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर देश-प्रदेशवासियों के नाम एक पत्र साझा किया जिसमें उन्होंने कहा कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, अति पिछड़ा, आधी आबादी और आदिवासियों की एकजुटता ही राजनीतिक परिवर्तन लाकर देश की सामाजिक-आर्थिक और मनोवैज्ञानिक तरक्‍की का नया भविष्य लिखेगी। 

उन्‍होंने कहा, ‘‘हमारे गणतंत्र का आधार हमारा संविधान है, जो आज निरंतर उपेक्षित किया जा रहा है, इसलिए आज फिर से गणतंत्र दिवस पर हम ये संकल्प लें कि जिस संविधान ने इस महान गणतंत्र की स्थापना की है, उसे हर हाल में नकारात्मक शक्तियों से बचाएंगे।’’  

यह भी पढ़ें:-गोंडा: उत्कृष्ट शौर्य के लिए एसपी विनीत जायसवाल को मिला प्लेटिनम मेडल, दो उपनिरीक्षकों को दिया गया सिल्वर मेडल

 

संबंधित समाचार