Kanpur Crime: संदिग्ध परिस्थितयों में महिला की मौत... शरीर पर मिले चोट के निशान, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
कानपुर में संदिग्ध परिस्थितयों में महिला की मौत हो गई।
कानपुर में संदिग्ध परिस्थितयों में महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
कानपुर, अमृत विचार। 25 जनवरी को विवाहिता ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज के प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगा हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया।
कल्याणपुर कलां निवासी सूर्यकांत शुक्ला ने बताया कि उन्होंने 30 जनवरी 2013 को बेटी कीर्ति की शादी सिद्धार्थ नगर निवासी अमित तिवारी से की थी। कीर्ति व अमित की दो बेटियां वेदिका (9) व पिहू (4) है। कीर्ति के भाई संजीव शुक्ला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन बहन को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे।
25 जनवरी को कीर्ति ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया।
थाना प्रभारी कल्याणपुर ने बताया कि मृतका के परिजनों ने पति अमित तिवारी, जेठ आदित्य नारायण तिवारी, जेठानी रचना व सास चंद्रप्रभा के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: तीन शातिर चोर गिरफ्तार... वारदात में डॉक्टर की कार का करते थे इस्तेमाल, चोरी का माल हुआ बरामद
