हरदोई: 848 जोड़ों ने डाली वरमाला, 37 ने एक दूजे संग निकाह किया कुबूल, मंत्री और अधिकारियों ने बरसाए फूल
हरदोई। सीएसएन (पीजी) कालेज का मैदान में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में 885 युगल जोड़ी ने एक दूसरे का हाथ थाम कर एक राह पर चल दिए। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री सामहिक विवाह समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने श्री गणेश प्रतिभा के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं कलश पूजन के साथ किया।
इस दौरान उन्होंने पांच नव युगल जोड़ों को घर-गृहस्थी में प्रयोग होने वाले बर्तन, कम्बल, आभूषण, बैग आदि देकर आर्शीवाद प्रदान किया तथा भव्य रूप में विशाल, शान्ति पूर्ण, अनुसाशित एवं सफल सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कराने पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह,एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी तथा उनकी टीम को बधाई दी।
विवाह कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद डीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों के साथ नव विवाहित जोड़ों पर फूलों की वर्षा कर आर्शीवाद प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस महात्वाकांक्षी योजना से लाखों गरीब घर के युवक-युवतियां की शादी कराकर उन्हे राहत दी जा रही हैं साथ ही ऑनलाइन के माध्यम से वधू के खाते में धनराशि एवं वैवाहिक जीवन में काम आने वाले ज़रूरी सामग्री भी प्रदान की जाती है।
यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी का ऐलान- 'खेलो इंडिया सेंटर' की तर्ज पर हर ब्लॉक में होगी 'खेलो उप्र सेंटर' की स्थापना
