जापान में भूकंप के मध्यम स्तर के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.8 तीव्रता

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान में रविवार सुबह टोक्यो, कानागावा प्रान्त और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 8:59 बजे महसूस किए गए।

 एजेंसी के अनुसार रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र टोक्यो खाड़ी में 80 किलोमीटर की गहराई में था। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, अब तक नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है और वह स्थिति के विवरण की पुष्टि कर रहा है।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका के लॉस एंजिलिस में गोलीबारी, चार लोगों की मौत

संबंधित समाचार