बाराबंकी: पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने वाले 6 गिरफ्तार, राम मंदिर पर भी की थी अभद्र टिप्पणी
बाराबंकी, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जुलूस निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी तथा राम मंदिर पर अभद्र टिप्पणी राष्ट्रीय एकता पार्टी प्रभारी पड़ी। पार्टी के 6 कार्यकर्ताओं को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पर एक पुलिस कर्मी पर जानलेवा हमले का भी आरोप है। अभियुक्तों की स्कॉर्पियो, वैगन आर व एक अन्य कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। इन सभी पर 7सीएलए की धारा भी बढ़ा दी गई है।
मामला नगर कोतवाली की मोहम्मदपुर चौकी छेत्र का हैं। शुक्रवार को जनसत्ता राष्ट्रवादी एकता पार्टी के झंडे , हूटर और डीजे बजाते हुए 10 वाहन अयोध्या लखनऊ हाईवे जाम करते हुए सासन प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे के साथ राम मंदिर पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। एक घंटे तक हाईवे पर हंगामा होता रहा।
इसकी सूचना पर मोहम्मदपुर चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार सिंह सिपाही शिव कुमार सिंह, रणजीत सिंह, राजीव तिवारी,राहुल कुमार व शफीक अहमद के साथ सफेदाबाद पहुंचे। हाईवे जाम था परिवहन विभाग की बसें और एंबुलेंस समेत भारी वाहनों की लंबी लाइन लगी थी।
जिले में धारा 144 लागू होने के बाद बिना अनुमति के बारे में पुलिस कर्मियों ने पूछा तो प्रदर्शनकारी हमलावर हो गए। चौकी इंचार्ज से हाथापाई देख सिपाही राजीव तिवारी पहुंचा तो हमलावरों ने गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। इसके बाद हाईवे पर भगदड़ मच गई। दुकानें बंद कर दुकानदार भाग गए। इसकी सूचना पर एसपी चिरंजीव नाथ सिनहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद हालत संभाली तो यातायात सुचारू हुआ।
चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर धीरेन्द्र कुमार सिंह, धनराज सिंह, शुभम सिंह, योगेंद्र कुमार सिंह, कुलवंत सिंह, आकाश निगम, शिवेंद्र सिंह, दुर्गेश रावत,बिमला रावत, सीमा रावत, पिंटू यादव, रामनरेश उर्फ माल बाबू, सियाराम व रोशनी को नाम जड़ करते हुए 35 अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास बलवा मारपीट हाईवे जाम करना सरकारी कर में बाधा उत्पन्न करना आदि धारों में केस दर्ज किया गया था।
इस मामले में पुलिस ने रविवार को वांछित अभियुक्तगण धीरेन्द्र सिंह पुत्र रामशरण सिंह धनराज प्रताप सिंह पुत्र स्व. हरिवंश सिंह निवासीगण गढ़ी पोस्ट खसपरिया थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी, कुलवन्त सिंह पुत्र बचने सिंह निवासी सफेदाबाद गढ़ी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी, सियाराम पुत्र स्व. सहजराम निवासी पूरेबाबा पोस्ट किठूरी थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी, शुभम सिंह पुत्र जगभान सिंह व आकाश निगम पुत्र रामसुरेश निगम निवासीगण गढ़ी पोस्ट खसपरिया थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-रामोत्सव: रामपथ पर प्रवाहमान है आस्था का सैलाब... देश के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संगम की केंद्र बनी रामनगरी
