Weather Forecast Kanpur: मौसम के फिर से बदलने के आसार… ओले भी गिरेंगे, मौसम विभाग का ये है अनुमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में फिर मौसम बदलेगा।

कानपुर में सर्दी से इन दिनों मिली राहत ज्यादा दिन के लिए नहीं है। मौसम विभाग ने जल्द ही शहर के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उत्तर पश्चिमी हवाओं के कमजोर होने पर बारिश का अंदेशा जताया है। ओले भी पड़ सकते हैं।

कानपुर, अमृत विचार। सर्दी से इन दिनों मिली राहत ज्यादा दिन के लिए नहीं है। मौसम विभाग ने जल्द ही शहर के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उत्तर पश्चिमी हवाओं के कमजोर होने पर बारिश का अंदेशा जताया है। ओले भी पड़ सकते हैं। बारिश फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकती है। फिलहाल उत्तर पश्चिमी हवाओं के कमजोर होने से सर्दी से राहत मिली है। धूप निकलने की वजह से सर्दी का सितम कम हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों ने 1 फरवरी से मौमस में बदलाव के संकेत दिए हैं। बताया कि वर्ष 2018 के बाद इस बार जनवरी महीना सबसे शुष्क रहा था। इस वजह से खेतिहर भूमि को नुकसान हो रहा था। अब एक से पांच फरवरी तक बारिश के साथ ओला गिरने की भी संभावना है। उधर रविवार को भी सुबह घना कोहरा रहने के बाद दोपहर को तेज धूप निकली।

पांच दिन लगातार धूप निकलने से अधिकतम तापमान भी बढ़ा। रविवार को सीएसए विवि की ओर से अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सिसय अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने कहा कि मंगलवार तक आसमान साफ रहेगा। सुबह व शाम को कोहरा रहने की संभावना है। फरवरी के पहले हफ्ते से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। 1 से 5 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से लौटे रामभक्तों का अभिनन्दन किया... हिंदुओं ने 500 वर्ष रखा धैर्य

संबंधित समाचार