खालीपन का अंधेरा सबसे पहले स्टार्स की चमक को खा जाता है : गुलशन पाण्डेय 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। अयोध्या से भगवान श्री रामचंद्र जी के दर्शन करके कुशभवनपुर (सुलतानपुर) की पावन नगरी पहुंचने पर तमाम धारावाहिकों एवं फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता गुलशन पांडेय का जोरदार स्वागत किया गया। गुलशन पांडेय क्राइम पेट्रोल में इंस्पेक्टर का रोल निभाते हैं और इससे वो खासे फेमस भी हैं।  

उन्होंने बताया कि यूनिक फाउंडेशन के एक कार्यक्रम ‘अवध की सभ्यता‘ में बतौर अतिथि यहां आना हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि उनका इंडस्ट्री से पुराना नाता है। उन्होंने बचपन से ही अभिनय को करियर के रूप में देखा और आगे बढ़ते चले गए। फिल्म और धारावाहिक की बात करें तो पांडेय वांटेड, अतिथि तुम कब जाओगे, द डर्टी, पीके, गुंजन सक्सेना, क्राइम पेट्रोल, लापतागंज, चिड़ियाघर, यह है चाहतें आदि कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।  साथ ही गोधरा काण्ड पर रिलीज इनकी एक फिल्म मार्च में आ रही है। 

उन्होने बताया कि कैरियर में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कभी किसी को हार नहीं माननी चाहिए। इस मौके पर उनके साथ डॉ. राकेश्वर  मालवीय, जनपद के उभरते हुए कवि एवं लेखक आर्यन त्रिपाठी, अभिनेता प्रांजल शुक्ल, डॉ अनूप, श्रेयांश तिवारी एवं सुमित श्रीवास्तव आदि रहे। 

ये भी पढ़ें -UP में 84 IPS के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

संबंधित समाचार