कासगंज: चार से 11 फरवरी तक चलेगा भाजपा का गांव-गांव चलो अभियान

कासगंज: चार से 11 फरवरी तक चलेगा भाजपा का गांव-गांव चलो अभियान

कासगंज, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी द्वारा आगामी चार से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। जनपद के 14 मंडलों में मंडल अध्यक्ष भी अभियान को सफल बनाएंगे। इसके अलावा सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी भी गांवों व बूथों पर पर 24 घंटे का प्रवास करेंगे। 

मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की। प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी पूनम बजाज ने कहा कि गांव चलो अभियान आगामी चार से 11 फरवरी तक चलेगा। अभियान में प्रत्येक व्यक्ति, लाभार्थी से संपर्क करते हुए प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा करनी है। 

उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, चेयरमैन, जिला पदाधिकारी प्रवासी सहित वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता गांव में प्रवास करेंगे। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि गांव चलो अभियान के लिए बूथ स्तर पर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। भाजपा का प्रत्येक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित है। 

मंचासीन जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, गौरीशंकर शर्मा, नीरज शर्मा, अनिल पुंढीर, राजवीर सिंह भल्ला, सतेंद्र कश्यप बॉबी,  हीरालाल कश्यप ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। गांव चलो अभियान का संयोजक संजय सोलंकी औऱ सहसंयोजक सतेंद्र कश्यप बॉबी, रविन्द्र ब्रह्मचारी बनाये गए। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने किया। 

इस दौरान सोरों चेयरमेन रामेश्वर दयाल महेरे, सुरेश माहेश्वरी, उत्तम चंद्र पाथरे, कौशल साहू, रामनिवास राजपूत, ब्लॉक प्रमुख यशवीर राजपूत, संजीव चौहान, महेंद्र सिंह राणा, ब्रजेश वर्मा, जय सिंह वर्मा, योगेंद्र चौहान, केपी सिंह, कृष्णकांत वशिष्ठ, रविन्द्र लोधी, नरेंद्र परमार, सीमा शाक्य, डीएस लोधी, संजय पुंढीर, शरद गुप्ता, रानू वर्मा, संजय दुवे, हिना सिंह, अनिता उपाध्याय, कुलदीप प्रतिहार, हिमांशु उपाध्याय, प्रतीक माहेश्वरी, मनोज चौहान, सुनील गुप्ता, नंदकिशोर दिवाकर, अभिषेक भारद्वाज, सुमित बाल्मीक, मोहित तेजधारी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- कासगंज: कर्ज चुकाने के लिए डॉक्टर बना अपहरणकर्ता, पत्नी के साथ मिलकर किया बच्चे का अपहरण