मुरादाबाद : 15 घंटे 46 मिनट की देरी से चल रही है जनसाधारण एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ठंड में ट्रेनों की सेवा यात्रियों को परेशान कर रही है। साधारण श्रेणी के यात्रियों के लिए चलने वाली विशेष जनसेवा एक्सप्रेस का बुरा हाल है। यह गाड़ी 15 घंटे 46 मिनट की देरी से चल रही है। जबकि, सरयू यमुना 3 घंटे 52 मिनट, गंगा सतलुज 6 घंटे 18 मिनट, दुर्गियाना 2 घंटे 30 मिनट, चंडीगढ़ मेल 3 घंटे 4 मिनट और काठगोदाम जनशताब्दी 2 घंटे 12 मिनट की विलम्ब से चल रही है। 

धार्मिक नगरी कामाख्या से चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस 3 घंटे 5 मिनट की देरी से चल रही है। देहरादून से सूबेदारगंज के बीच चलने वाली लिंक एक्सप्रेस के यात्री 4 घंटे 50 मिनट से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। सियालदह एक्सप्रेस 1 घंटा 56 मिनट चलने को सूचित है जबकि, गरीब नवाज के यात्री 3 घंटा से ट्रेन आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उपासना एक्सप्रेस 2 घंटे 4 मिनट, गरीब रथ एक घंटा 23 मिनट और चंपारण सत्याग्रह एक घंटा 9 मिनट की विलम्ब से स्टेशन पहुंची है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: ऑपरेशन में लापरवाही से महिला की मौत, रिपोर्ट के आदेश

संबंधित समाचार