सुलतानपुर : पुलिस पर गोली चलाने वाले मुख्य अभियुक्त को बचाने का आरोप, ग्रामीणों ने जाम की रोड 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। कुड़वार थाने में तैनात बतौर पीआरडी जवान रणजीत तिवारी बीते रविवार की देर शाम घर जा रहा था। जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा तभी चार लोगो ने उसे गोली मार भाग निकले थे। पीआरडी जवान की मां तारावती ने कुड़वार थाने पर तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही उनका बेटा सरकौड़ा (जुलाहा बस्ती) पहुंचा तभी गांव के ही परिक्रमा व जितेन्द्र पुत्रगण नंदलाल अपने दो अज्ञात साथियों के साथ गाली गलौज देते हुए गोली मार दी। जिसमे रणजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका लखनऊ ट्रामा सेन्टर में इलाज चल रहा है। गोली लगने की सूचना पर पहुंचे एसपी, एएसपी, सीओ सिटी के निर्देश पर कुड़वार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। दबाव बढ़ने पर कुड़वार पुलिस ने मंगलवार को जांच पड़ताल में प्रकाश में आए नंद लाल व एक किशोर को जेल भेजे दिया था। 

5 - 2024-01-31T134354.731

वही पीआरडी जवान पर हमला करने वाले मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों व परिजनो ने बुधवार को थाने के सामने सुलतानपुर-हलियापुर मार्ग को जाम कर दिया। साथ ही ग्रामीण व परिजन धरना प्रदर्शन करते हुए सड़क पर बैठ कुड़वार पुलिस के खिलाफ़ नारेबाजी करने लगे। सड़क जाम हो जाने से दोनो तरफ वाहनों का लंबी कतार लग गई। रोड़ जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी शिवम मिश्रा परिजनो व ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगे हैं। परिजनो का आरोप है कि कि कुड़वार पुलिस आरोपियों से साठ गांठ कर लिया है। जिससे मुख्य आरोपियों को नही पकड़ रही है। सीओ सिटी शिवम मिश्रा ने बताया कि परिजनो से वार्ता चल रही है जल्द ही मुख्य आरोपी सलाखो के पीछे होगे।

ये भी पढ़ें -बहराइच : हरे पेड़ पर चला रहे थे कुल्हाड़ी, सीओ ने मौके पर पहुंच रुकवाया अवैध कटान

संबंधित समाचार