पंतनगर विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की मेरिट लिस्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। यह मेरिट लिस्ट इंटर प्राप्तांकों के आधार पर बनाई गई है, जिसे प्रवेश समिति की संस्तुति एवं कुलपति की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है। वहीं आगामी 10 अक्तूबर से अभ्यर्थियों के …

पंतनगर, अमृत विचार। गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। यह मेरिट लिस्ट इंटर प्राप्तांकों के आधार पर बनाई गई है, जिसे प्रवेश समिति की संस्तुति एवं कुलपति की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है। वहीं आगामी 10 अक्तूबर से अभ्यर्थियों के लिए सीट विकल्प खोला जाएगा।

ज्ञात हो कि कोविड-19 के चलते इस वर्ष ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करवाकर 12वीं के तीन विषयों (पीसीएम या पीसीबी) के अंकों के आधार पर मैरिट लिस्ट को बनाया गया है।

संयोजक प्रवेश डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट मेरिट इंडेक्स के अनुसार निकाली गई है। जिसमें उसके द्वारा भरे गए वेटेज (रूरल/स्पोर्ट्स आदि) को जोड़कर मेरिट बनाई गई है, जिसे मैरिट इंडेक्स कहा गया है। मेरिट में पहले 10 स्थानों पर आए अभ्यर्थियों में पंचपुरा नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) के रोहित कुमार जोशी 99 प्रतिशत के साथ अव्वल रहे हैं।

दूसरे स्थान पर परकोटी, सिरकोट बागेश्वर की अंजली सती ने 98.94 प्रतिशत, खेताल, सांडा खाम, खटीमा की अंजली सिंह ने 98.67 प्रतिशत, धालवाला जिला टिहरी गढ़वाल के सौरभ रानाकोटी ने 98.33 प्रतिशत, ग्रीनपार्क रूद्रपुर की राशि सिंह ने 98.33 प्रतिशत, नैनीताल के भूमिक रावत के 98.33 प्रतिशत, श्रीनगर जिला पौड़ी गढ़वाल की मान्या रावत के 98.33 प्रतिशत, देहरादून की नेहा जोशी के 98.33 प्रतिशत, सिंह कॉलोनी रूद्रपुर की अपूर्वा रावत के 98 प्रतिशत एवं बंडिया किच्छा के अविनाश पाराशर पांडे ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल किया है।

प्रवेश संयोजक डॉ. कुमार ने बताया कि 8151 अभ्यर्थियों मैरिट लिस्ट जारी की गई है। अभ्यर्थियों को कांउसिलिंग के लिए सूचना अलग से दी जाएगी। मैरिट लिस्ट विवि की वेबसाइट पर भी जारी कर दी गई है। 10 से 17 अक्तूबर तक अभ्यर्थियों को अपनी पसंद की सीट का विकल्प चुनने का अधिकार दिया जाएगा।

संबंधित समाचार