Kanpur: छात्र-छात्राओं को मिलेगा खुशनुमा माहौल; तनाव और अवसाद का होगा IIT में पेशेवर समाधान...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आईआईटी में छात्र-छात्राओं को खुशनुमा माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।

आईआईटी में छात्र-छात्राओं को खुशनुमा माहौल उपलब्ध कराने के साथ उनकी मानसिक स्थिति, पढ़ाई-लिखाई और तनाव या अवसाद जैसी परिस्थितियों पर नजर रखने के लिए अपनी परामर्श सेवा को और मजबूत बनाने का निर्णय लिया है।

कानपुर, अमृत विचार। आईआईटी में छात्र-छात्राओं को खुशनुमा माहौल उपलब्ध कराने के साथ उनकी मानसिक स्थिति, पढ़ाई-लिखाई और तनाव या अवसाद जैसी परिस्थितियों पर नजर रखने के लिए अपनी परामर्श सेवा को और मजबूत बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए छह सदस्यीय पेशेवर काउंसिलिंग सर्विस टीम बनाई गई है। यह टीम छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों के साथ अन्य समस्याओं के निदान में परामर्श देने के साथ मदद करेगी।  

काउंसिलिंग आईआईटी कानपुर

आईआईटी परिसर में हाल में हुई आत्महत्याओं की घटनाओं के बाद बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है, ताकि छात्र-छात्राएं बिना किसी समस्या और मानसिक तनाव के शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य बना सकें। इसके लिए मनोचिकित्सकों, परामर्शदाताओं और छात्रावास प्रबंधकों के साथ पेशेवरों को तैनात किया गया है। इस टीम के सदस्य चौबीस घंटे सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

छात्र-छात्राओं की परेशानी को सार्वजनिक किए बिना समाधान निकालेंगे। ताकि कोई भी छात्र किसी भी हालत में खुद को अकेला न समझे। तीन मनोचिकित्सकों की टीम परिसर में हर सप्ताह विद्यार्थियों की काउंसलिंग करेगी। इस दौरान छात्र-छात्राओं से मिलकर उनका हाल-चाल जानेगी। प्रत्येक सेमेस्टर के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: एलिवेटेड रेल ट्रैक को बजट में मंजूरी की आस; सांसद पचौरी ने अगले माह शिलान्यास का जताया भरोसा

संबंधित समाचार