ऐसा हो बजट: मोदी जी की गारंटी पर भरोसा, बजट में महिलाओं की रसोई का भार हो कम
मुरादाबाद, अमृत विचार। कल यानी एक फरवरी को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में साल का आखिरी बजट पेश करेंगी। यह बजट इसलिए भी खास होगा क्योंकि साल 2024 लोकसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है और भाजपा की कोशिश रहेंगी की इस बजट में आम से लेकर खास तक के लिए ये बजट लुभावना हो। ऐसे में मुरादाबाद की गृहणी 2024 के अंतरिम बजट के बारे में क्या सोचती हैं। उनके मुताबिक किस तरह का बजट होना चाहिए। इन तमाम मुद्दों पर अमृत विचार ने आम ग्रहणीय से उनकी राय जानी है।
महिलाओं और देश हित में हो बजट
ग्रहणी मानुषी रस्तोगी के मुताबिक बजट ऐसा होने चाहिए जिससे सभी को लाभ पहुंचे। उन्होंने बताया की वैसे तो बजट से सभी को काफी उम्मीदें हैं। लेकिन, इस बार अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए बजट का दायरा बढ़ाए जाना चाहिए। खासतौर पर कृषि क्षेत्र में महिलाओं के लिए भारी भरकम ऐलान किए जाने की जरूरत है। उनका कहना है की भारतीय महिलाएं दुनियाभर में कृषि क्षेत्र में 43 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती हैं इसलिए महिलाओं के लिए ये बजट खास हो। उन्होंने खासतौर पर रसोई के बजट पर टैक्स कम करने की बात कही है। उन्होंने कहा घरेलू गैस सिलैंडर, सरसों का तेल, डाल और घी जैसे उत्पादों पर टैक्स कम हो। उन्होंने कहा उन्हे उम्मीद है सरकार जो भी बजट पेश करेगी वो महिलाओं और देश के हित के लिए होगा।
हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा पर खास ध्यान देना चाहिए
ग्रहणी बुशरा वली खान के मुताबिक इस बजट से उन्हें काफी उम्मीद है। उनके मुताबिक महंगाई की मार से उन्हें निजात मिले। रसोई गैस आदि की कीमतें कम हो। अंतरिम बजट में लड़कियों के लिए वित्त समर्थन, हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा पर खास ध्यान देना चाहिए। हालांकि उनका ये भी कहना है की महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने काफी कुछ किया है। उनके मुताबिक इस बजट में बालिकाओं की शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा, महिलाओं और देश हित में ये जब्त होने चाहिए।
मोदी जी की गारंटी पर भरोसा, कम हो रसोई का भार
ग्रहणी खिज़रान खान के मुताबिक महिलाओं की रसोई पर पड़ने वाली महंगाई की मार को ध्यान में रखते हुए सरकार अंतरिम बजट पेश करे। उन्होंने कहा की मोदी जी की गारंटी पर हमें भरोसा है। लेकिन क्या इस बजट में महिलाओं की रसोई पर पड़ने वाले महंगाई के बोझ से राहत मिलेगी??
ये भी पढ़ें:- रामपुर: निर्मला सीतारमण के बजट से समाज के हर वर्ग की बंधी है उम्मीद
