Kannauj News: भाजपाइयों का दावा; तीन फरवरी को आएंगे मुख्यमंत्री...मातृ शक्ति को करेंगे सम्मानित...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाजपाइयों ने कन्नौजी माटी वंश समागम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सम्मिलित होने का दावा किया है।

शहर के बोर्डिंग ग्राउंड पर तीन फरवरी को कन्नौजी माटी वंश समागम कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे, ऐसा भाजपाइयों का दावा है। हालांकि अब तक लिखित में कार्यक्रम नहीं आया है।

कन्नौज, अमृत विचार। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड पर तीन फरवरी को कन्नौजी माटी वंश (विरासत) समागम कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे, ऐसा भाजपाइयों का दावा है। हालांकि अब तक लिखित में कार्यक्रम नहीं आया है। 

दरअसल, सांसद अपने पिता ओमप्रकाश पाठक की स्मृति समारोह में हर साल कार्यक्रम करते हैं। उसमें दिव्यांग समेत अन्य तरीके के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाता है। पूर्व में सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए जाते रहे हैं। इस बार भी तीन फरवरी को कार्यक्रम होगा। इसमें मातृ शक्ति को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कान्यकुब्ज और किसी न किसी तरह कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से जुड़े दिग्गजों व बड़े पद पर आसीन लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। 

असम के मुख्यमंत्री के भी आने का दावा किया जा रहा है। कई सांसद भी आ सकते हैं। इसको लेकर बुधवार को मैदान पर कई अधिकारी जायजा लेने पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया का कहना है कि मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम है। दूसरी ओर अधिकारियों का तर्क है कि अब तक लिखित में इस तरह की कोई सूचना नहीं आई है, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के आने का जिक्र हो। प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी ने मैदान पर पहुंचकर सुरक्षा की व्यवस्था व हेलीपैड को लेकर पड़ताल की।

यह भी पढ़ें- Farrukhabad: दबंग ने दलित को पिलाई शराब; मुंह पर गमछा बांधकर पहनाई जूतों की माला... रिपोर्ट दर्ज...

संबंधित समाचार