बरेली: सिटी मजिस्ट्रेट का तबादला, बदायूं की बनाई गईं एडीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। करीब 11 माह से सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रेनू सिंह की अपर जिलाधिकारी के पद पर पदोन्नति हो गई है। शासन ने उन्हें जिला बदायूं में एडीएम प्रशासन के पद पर तैनाती का आदेश जारी कर दिया है। जिले से रिलीव होने के बाद वह बदायूं में चार्ज संभालेंगी।

रेनू सिंह ने चार मार्च 2023 को नगर मजिस्ट्रेट का कार्यभार संभाला था। बुधवार को उनका प्रमोशन करते हुए एडीएम प्रशासन बदायूं बना दिया गया। अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय की जिम्मेदारी संभाल रहे पीसीएस अफसर राजीव शुक्ला को सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

ये भी पढे़ं- बजट: जीएसटी की जटिलताएं दूर हों, कम ब्याज पर मिले लोन

 

 

संबंधित समाचार