बहराइच: 10 फरवरी से आमान परिवर्तन के चलते बंद हो जाएंगी ट्रेनें, रेल यात्रियों को होंगी दिक्कतें!, जानिये क्यों किया जा रहा यह कार्य?
बहराइच, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के बहराइच नेपालगंज रेल प्रखंड पर 10 फरवरी से आमान परिवर्तन का कार्य शुरू हो जाएगा। इसको लेकर रोड पर संचालित ट्रेनों का संचालन भी बंद हो जाएगा। यात्रियों को बसों से ही आगमन करना होगा। बड़ी रेल लाइन का फायदा नेपाल के यात्रियों को भी मिलेगी।
बहराइच से नेपालगंज रेल प्रखंड पर इस समय पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। यह रेल लाइन छोटी रेल लाइन है। इस पर एक अप और एक डाउन ट्रेन का संचालन इस समय होता है। लेकिन अब यह रेल लाइन एक कहानी बनकर रह जायेगी। इस रेल लाइन को अमान परिवर्तन में तब्दील किया जायेगा। इसके लिए 10फरवरी से कार्य शुरू होगा। 10 फरवरी से बड़ी रेल लाइन का कार्य शुरू होने के चलते ट्रेनों का संचालन भी बंद हो जायेगा।
ऐसे में रुपईडीहा और नेपालगंज से आने जाने वाले यात्रियों को अपने निजी और प्राइवेट वाहनों का ही सहारा रहेगा। इससे यात्रियों की जेब पर अधिक खर्च आयेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 10 फरवरी से बहराइच से नेपाल के मध्य ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा अमान परिवर्तन पूरा होने के बाद ही इस प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि बड़ी रेल लाइन होने से जिले के लोगों का हर तरह से विकास होगा।
निर्माण में लग जायेंगे दो वर्ष
बहराइच से नेपालगंज रेल प्रखंड का अमान परिवर्तन कार्य होगा। इस कार्य को पूरा होने में 2 वर्ष से अधिक समय लगेगा कार्य पूरा होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू होगा लेकिन तब बड़ी रेल लाइन पर बड़ी ट्रेन है संचालित होंगी।
पंकज सिंह, पीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे

यह भी पढ़ें: लखनऊ: विदेशी फंडिंग पर भारत में कराता था बांग्लादेशियों की घुसपैठ, UP-ATS ने किया गिरफ्तार
