Farrukhabad: बैट बना काल; क्रिकेट मैच देखने गए मजदूर के सीने में जाकर लगा बैट... मौत...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क्रिकेट मैच देखते समय बल्ला लगने से मजदूर की मौत हो गई।

थाना अमृतपुर क्षेत्र में क्रिकेट मैच देखते समय बल्ला टूट कर सीने में लगने से मजदूर की गुरुवार को मौत हो गई।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना अमृतपुर क्षेत्र में क्रिकेट मैच देखते समय बल्ला टूट कर सीने में लगने से मजदूर की गुरुवार को मौत हो गई। मजदूर मध्य प्रदेश का रहने वाला था। वह पिछले 15 दिन से गांव ताजपुर में रह कर सड़क किनारे नाली बनाने का काम कर रहा था।

मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के थाना बड़ागांव के गांव अनतोरा निवासी मुकेश (26 ) पुत्र गोपी अपने साथियों के साथ अमृतपुर क्षेत्र मार्ग पर नाली बनाने का काम करता था। उसके साथी अजमत एवं राम प्रकाश के अनुसार वह पिछले 15 दिन से गांव ताजपुर में रहकर सड़क पर काम कर रहा था। आज सर्दी की वजह से काम बंद था। जिसकी वजह से मुकेश गांव ताजपुर में हो रहे क्रिकेट मैच देखने लगा। इस दौरान बल्ला टूटकर उसके सीने में जा लगा। जिससे वह बेहोश हो गया। 

गंभीर अवस्था में उसके साथी अजमत, राम प्रकाश  सहित आधा दर्जन लोग उसे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राम प्रकाश का कहना है कि बल्ला सामने वाले खिलाड़ी से धोखे में लगा है। इस वजह से वह लोग रिपोर्ट नहीं करवाना चाहते हैं। फिलहाल मुकेश के घर सूचना भेज दी गई है। 

राम प्रकाश ने बताया कि मुकेश की शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी सुनीता को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल मुकेश के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने कादरी पुलिस को सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें- Banda News: मकान में सो रहे वृद्ध को लाठी डंडों से पीटा; मौत, इलाके में फैली सनसनी...

संबंधित समाचार