बरेली: आरोपों से घिरे रहे अपर नगर आयुक्त का मुरादाबाद तबादला
बरेली, अमृत विचार। अपर नगर आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार सिंह का तबादला मुरादाबाद नगर निगम में हो गया है। उनकी जगह पर शाहजहांपुर नगर निगम से एसके सिंह के आने की चर्चा है। राजस्व प्रभारी, डोर टू डोर, विज्ञापन सहित कई महत्वपूर्ण प्रभार अपर नगर आयुक्त पर रहे। इस दौरान उनपर कई आरोप भी लगे। दो दिन पहले नगर निगम बोर्ड बैठक में पार्षदों ने कई मामले उठाए, जो उन्हीं से संबंधित थे।
हालांकि, वह सदन में मौजूद नहीं थे। गुरुवार दोपहर में तबादला संबंधी आदेश निगम को मिला। उनका कार्यकाल तीन साल से अधिक रहा। शाहजहांपुर के अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि अभी उनके पास कोई आदेश नहीं आया है।
ये भी पढे़ं- बरेली: पूंजीपतियों पर फोकस... मध्यवर्ग को नहीं भाया बजट
