Banda News: जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कबड्डी के चार खिलाडियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित
बांदा में जिलाधिकारी ने कबड्डी के चार खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
बांदा में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कबड्डी के चार खिलाडियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।सभी खिलाड़ियों को कबड्डी खेल किट प्रदान करने का निर्देश दिया।
बांदा, अमृत विचार। कबड्डी के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को जिलाधिकारी ने उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को कबड्डी खेल किट प्रदान करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कबड्डी के चार खिलाडियों को मेडल पहनाकर उनकी खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों में अलशिफा मसूरी हैं, जिन्होंने सत्र 2023-24 में अण्डर-17 स्कूल नेशनल चैम्यिनशिप में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
उन्होंने वर्ष 2022-23 में सब जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में यूपी० टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे खिलाड़ी जिया खान हैं, जिन्होंने सत्र 2023-24 में अण्डर-19 स्कूल नेशनल चैम्यिनशिप में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व किया। तीसरी खिलाड़ी प्रियंका यादव ने सब जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप वर्ष 2019-20 में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व किया और वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24 में नॉर्थ जोन इण्टर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में बुन्देलखण्ड यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया।
इसी तरह चौथी खिलाड़ी खुशबू प्रजापति ने वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24 में नॉर्थ जोन इण्टर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में बुन्देलखण्ड यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया। जिलाधिकारी ने इन सभी खिलाडियों को कबड्डी खेल किट प्रदान करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विजय शंकर तिवारी, डिप्टी कलेक्टर/जिला कीडाधिकारी इरफान उल्ला खां, उप कीडाधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा एवं सचिव जिला कबड्डी संघ कमल किशोर यादव भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- Banda: हरा पेड़ काटने से रोका तो वन विभाग टीम पर दबंगों ने किया हमला; भागकर जान बचाई... रिपोर्ट दर्ज...
