कौशाम्बी में 3 सगी बहनें लापता, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा- कई टीम कर रहीं तलाश  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, अमृत विचार। जिले में तीन सगी बहनें घर के बाहर खेलते हुए अचानक से लापता हो गईं। इस घटना से हड़कंप मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और कई टीम अलग-अलग जिलों में तलाश कर रहीं हैं। 

घटना कड़ा धाम थाना क्षेत्र के रशीदमई गाँव की है जहा घर से कुछ दूर खेल रही तीन सगी बहनें अचानक लापता हो गई। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के रसीदमई गांव के मनोज कुमार अपनी पत्नी व तीन बेटियों के साथ रहता है। मनोज व उसकी पत्नी गांव में लोगो के खेत मे मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। मनोज व उनकी पत्नी 31 जनवरी को प्रतिदिन की तरह गाव के एक खेत मे मजदूरी कर रहे थे। बेटी रुचि (12), विनीता (10), सुनीता (6) स्कूल न जाकर घर के समीप अपने दोस्तो के साथ खेल रही थी और अचानक लापता हो गई।

मनोज सरोज ने बताया कि दोपहर मे बच्चियो की माँ घर आई तो बच्चों को घर मे नहीं देखा। उन्हे लगा बेटियाँ स्कूल पढ़ाई के लिए गई है। शाम होने के बाद भी उनकी बेटियाँ घर नहीं आई तो उन्होने उनकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदार, पास-पड़ोस मे पता करने के बाद भी उनकी कोई खबर नहीं मिली। बीती 1 फरवरी को मनोज ने थाना कड़ा धाम पुलिस को लिखित सूचना देकर बेटियो को तलाश करने की बात कही। खोजने मे मदद मांगी। थाना पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुक़द्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि तीन दिन बाद भी पुलिस बच्चियों का सुराग नहीं लगा पाई है।  

मामले में सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि परिजनो की शिकायत पर धारा 363 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं। कई टीम गठित कर दी गई है। ये टीमें पास के कई जिलों में बच्चियों की तलाश कर रही हैं।  

ये भी पढ़ें -सीमा पार हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, NIA ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार