कासगंज: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, दहशत
कासगंज, अमृत विचार: शुक्रवार की देर शाम शहर के अशोक नगर इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष इतना बढ़ गया कि फायरिंग हुई। दोनों ओर से फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्ष की आरोपी भाग गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कॉलोनी निवासी मेघ सिंह की जमीन अशोकनगर रेलवे फाटक के समीप है। 21 बीघा जमीन एक ही क्षेत्र में है और यही वह आटा चक्की का संचालन भी करते हैं। मेघ सिंह की जमीन पर उनके ताऊ की बेटी जिसकी शादी एटा के गढ़वाला से हुई है। वह अपना हक जमाती हैं।
कई बार मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। अब शुक्रवार की शाम को एटा से वीरेंद्र एवं साथी बोलेरो, बाइक को पर सवार होकर लगभग 10 लोग आए। उन्होंने जमीन की वीडियो बनाई। मना किया तो धमकी देने मेघसिंह का आरोप है कि वापस आते समय मुझ पर और मेरे पुत्र अनिल पर फायरिंग की।
इधर दूसरे पक्ष का भी आरोप है कि फायरिंग हुई है। इधर सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले वहां दहशत का माहौल था। लोग घबराए हुए थे। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर भाग गए। पुलिस को लोगों ने बताया कि दो फायर हुए। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
जमीनी विवाद को लेकर एक घटना की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे और व्यवस्था बनाई। कहीं भी कोई शांति व्यवस्था भंग नहीं है । जो भी प्रार्थना पत्र मिलेगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- अजीत चौहान, सीओ सिटी
न्यायालय में है जमीन का विवाद: मेघसिंह के अनुसार उनकी जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जब तक न्यायालय से कोई फैसला नहीं आता तब तक उस पर किसी का कोई हक नहीं है। इसलिए आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें - कासगंज: डीजीडी दरबार पहुंचा भाजपा नेताओं के बीच फायरिंग का मामला, पूर्व विधायक ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप
