प्रयागराज: पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की 4 करोड़ की 'मन्नत' को नोएडा में खोज निकाला, किया अटैच
प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद प्रयागराज पुलिस उसके साम्राज्य को मिटाने की मुहीम में लागातार इजाफा कर रही है। एक के बाद एक कार्रवाई में शनिवार को प्रयागराज पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। प्रयागराज पुलिस ने नोएडा में अतीक के "मन्नत" को खोज निकाला है। पुलिस ने उसे अटैच कर लिया है। इस मकान पर जल्द कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि माफिया अतीक अहमद ने अपने समय में रसूख और दबंगई के दम पर न सिर्फ प्रयागराज में अकूत संपत्ति बनाई बल्कि दिल्ली और नोएडा में भी कई प्रॉपर्टी बनाई थी। जिसे प्रयागराज पुलिस काफी समय से चिन्हित कर रही थी। शनिवार को प्रयागराज की ऑक्टोपस और जिराफ़ टीम ने लम्बी जांच के बाद आखिर नोएडा में अतीक की 4 करोड़ के "मन्नत" मकान को खोज निकाला।
अतीक अहमद का ये बेशक़ीमती मकान नोएडा के सेक्टर 36 में बनाया हुआ है। इसका नाम मन्नत रखा गया है। अतीक अहमद के इस मन्नत को प्रयागराज पुलिस ने गैंगस्टर में अटैच कर लिया है। जल्द ही पुलिस इस मकान पर डुगडुगी बजवाकर कुर्की का ऐलान कर देगी।
अतीक अहमद की कई बेशकीमती जमीनो और मकानो को जांच के बाद कुर्क किया गया है। नोयडा के सेक्टर 36 में बने इस मन्नत मकान को भी अटैच कर लिया गया है। जल्द ही इस पर कुर्क की कार्रवाई की जाएगी।
दीपक भूकर, डीसीपी नगर
यह भी पढ़ें: खूबसूरती और जांबाजी का 'कॉकटेल' हैं ये 5 आईपीएस, लुक सॉफ्ट लेकिन किलर है इनका हर एक्शन
