लखनऊ: बुलेट बेचने का झांसा देकर दरोगा से ठगे 1.20 लाख, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक गुरुप्रीत कौर के मुताबिक, लखनऊ यातायात पुलिस विभाग में अतहर हुसैन दरोगा पद पर तैनात है। लिखित शिकायत में दरोगा ने बताया कि कैंट के लालबत्ती चौराहे के समीप मैकेनिक मोइद खान की दुकान है। 

वहां उनकी मुलाकात आसिफ खान से हुई। दरोगा ने बताया कि वह बेटे के लिए बुलेट खरीदना चाह रहते थे। जालसाज आसिफ ने बताया कि वह नई बाइक लेना चाहता है, इसलिए वह पुरानी बुलेट बेच रहा है। जालसाजो ने दरोगा से एक लाख 40 हजार में सौदा तय किया। जिसमें 20 हजार रुपये एडवांस भी लिए। 

वहीं, कई मदों में एक लाख रुपये भी ऐंठ लिए। रुपये मिलने के बाद आसिफ टाल मटोल करने लगा। ई-चालान ऐप के जरिए पड़ताल करने पर दरोगा को जानकारी हुई कि बुलेट एलडीए कॉलोनी निवासी राजेश कनौजिया के नाम से रजिस्टर्ड है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और जाली दस्तावेज बनाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-राज्‍यपाल का अभिभाषण जमीनी हकीकत से कोसों दूर, बोलीं मायावती

 

संबंधित समाचार