बहराइच: शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग, धू-धू कर जला, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ बहराइच मार्ग के निकट कैसरगंज कस्बे में स्थापित ट्रांसफार्मर में रविवार को आग लग गई। कुछ देर में ही ट्रांसफार्मर जल गया। जिले के लखनऊ बहराइच मार्ग के किनारे कैसरगंज नगर पंचायत बसा हुआ है।  

नगर पंचायत में हनुमान मंदिर के सामने ट्रांसफार्मर स्थापित है। रविवार सुबह 11 बजे के आसपास बिजली आपूर्ति दी जा रही थी। बारिश के बीच ही ट्रांसफार्मर शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने बिजली विभाग को दी। 

उप केंद्र के कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद कर दी। लगभग आधे घंटे तक ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलता रहा। लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर पहुंचा। जब तक ट्रांसफार्मर में तेल रहा, तब तक वह जलता रहा। राह चलते लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: मलिहाबाद तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों मुख्य आरोपी बाप-बेटे लल्लन और फराज गिरफ्तार

संबंधित समाचार