हरदोई में रेस्क्यू कर पकड़ा 15 फिट लंबा अजगर, जंगल में छोड़ा गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। सुबह-सुबह लोग अपने-अपने खेतों की तरफ जा रहे थे,उसी बीच एक खेत में लंबा-चौड़ा अजगर सांप दिखाई दिया। उसे देख कर मानों देखने वालों को सांप सूंघ गया हो,इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस और फारेस्ट टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया और उसे दूर जंगल में छुड़वा दिया गया।

मामला अरवल थाने के सेवा रामपुरवा का बताया गया है। रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग अपने खेतों की तरफ जा रहे थे,उसी बीच रास्ते में राम रहीस के खेत में एक लंबा-चौड़ा अजगर सांप दिखाई दिया। उसे देखते ही वहां हड़कंप मच गया। उसे देखने के लिए आस-पड़ोस के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। उसके बाद वहां पहुंची पुलिस और फारेस्ट की टीम ने अजगर को पकड़ने के लिए ग्रामीणों के साथ मिल कर ऑपरेशन रेस्क्यू शुरू किया।जिसके चलते उसे पकड़ा गया और फारेस्ट टीम ने उसे दूर जंगल में छोड़ दिया। इस बारे में किसी का कहना है कि अजगर की लंबाई 5 से 6 मीटर थी, वहीं कुछ 10-12 फीट लंबा होने की बात कह रहें हैं।

ये भी पढ़ें -अमेठी : पैसे के लेन देन को लेकर हुई मारपीट, मौत-Video

संबंधित समाचार